राजस्थान

जिम में रिसेप्शनिस्ट से छेड़छाड़, वर्कआउट के बहाने पार्टनर ने की अश्लील हरकत

Admin4
30 Sep 2023 10:58 AM GMT
जिम में रिसेप्शनिस्ट से छेड़छाड़, वर्कआउट के बहाने पार्टनर ने की अश्लील हरकत
x
जयपुर। जयपुर की जीम में रिसेप्शनिस्ट से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जीम में वर्कआउट के बहाने साथी वर्कर ने गंदी हरकत की। विरोध करने पर वर्कर की गर्लफ्रेंड ने उसको जॉब से निकलवा दिया। विद्याधर नगर थाने में पीड़िता ने वर्कर और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (शास्त्री नगर) राजेश कुमार जांगिड कर रहे है।
पुलिस ने बताया कि जालूपुरा निवासी 22 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह विद्याधर नगर स्थित जीम में रिसेप्शनिस्ट की जॉब करती है। उसी जीम में राज नाम का लड़का भी जॉब करता है। आरोप है कि 17 सितम्बर को आरोपी राज ने जीम के हॉल में वर्कआउट के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की। जीम के कमरे में जबरदस्ती ले जाकर उसके साथ गंदी हरकते की। जैसे-तैसे आरोपी से छुड़ाकर अपनी आबरू बचाकर वहां से भाग निकली।
परिजनों को कॉल कर पुलिस कम्पलेंड करने को लेकर आरोपी ने मांफी मांगी। जीम ऑनर ने से सजा के तौर पर आरोपी को जीम से निकालने की कहकर उसे शांत करवा दिया। आरोप है कि जीम में आरोपी राज की गर्लफ्रेंड भी काम करती है। अगले दिन से उसकी गर्लफ्रेंड परेशान करने लगी। दबाव बनाकर 27 सितम्बर को उसको जॉब से निकलवा दिया।
पीड़िता का आरोप है कि उस दिन की घटना वहां लगे CCTV में कैद है। कई बार रिकॉर्डिंग मांगने पर भी उसका नहीं दी गई। जॉब से निकालने के बाद पीड़िता ने विद्याधर नगर थाने में आरोपी और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
Next Story