राजस्थान

दुष्कर्म का आरोपी सगा भाई गिरफ्तार

Admin Delhi 1
11 Sep 2023 5:03 AM GMT
दुष्कर्म का आरोपी सगा भाई गिरफ्तार
x
भेजा गया जेल

अजमेर: अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में डरा-धमकाकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी कथित भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ युवती ने 6 सितम्बर को मामला दर्ज कराया था।

थाना प्रभारी रोशनलाल सामरिया ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि उसके परिवार का ही रिश्ते में उसका भाई लगाने वाला आरोपी उसे डरा-धमका कर गत 3 वर्षो से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। आरोपी उसे पिता व काका-काकी को जान से मारने की बात कहते हुए शादी करने की धमकी देता था। जिससे वह आरोपी की धमकी से डर व सहम कर परिजनों को आरोपी के कुकृत्य की जानकारी नहीं दे पा रही थी। उसने आरोपी को कई बार समझाया कि वह रिश्ते में भाई-बहन लगे है इसलिए उनकी शादी नहीं हो सकती। लेकिन आरोपी नहीं माना।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे आरोपी उसके साथ जबरदस्ती करने के इरादे से घर में घुस आया और जबरन पकड़कर अपने साथ ले जाने लगा। जिस पर व चिल्लाई तो उसकी आवाज सुनकर उसकी चाची आ गई और उसे आरोपी से बचाया। इसके बाद उसने अपनी चाची को आरोपी के द्वारा किए जा रहे कुकृत्य जानकारी देकर आपबीती सुनाई और चाची ने परिजनों को बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के बाद आरोपी कथित भाई को गिरफ्तार किया।

Next Story