राजस्थान

RBSE 12TH साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी, इस तरह से देखें अपना परीक्षा परिणाम

mukeshwari
19 May 2023 5:32 AM GMT
RBSE 12TH साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी, इस तरह से देखें अपना परीक्षा परिणाम
x

राजस्थान: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट गुरुवार रात करीब आठ बजे घोषित कर दिया है। कॉमर्स का परिणाम 96.60 फीसदी और साइंस का परिणाम 95.65 फीसदी रहा। रिजल्ट आने के साथ ही करीब तीन लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हुआ।

नतीजे rajeduboard.rajasthan.gov.in , rajresults.nic.in पर देखे जा सकते हैं। कॉमर्स का परिणाम जहां 96.60 फीसदी रहा वहीं विज्ञान संकाय का परिणाम 95.65 फीसदी रहा। बोर्ड एडमिनिस्ट्रेटर और संभागीय आयुक्त सीआर मीणा ने परिणाम जारी किया। इसी के साथ करीब तीन लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हुआ। राजस्थान बोर्ड 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन 9 मार्च से 12 अप्रैल तक किया गया था। वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन 16 मार्च से 11 अप्रैल तक किया गया था। 12वीं बोर्ड में तीनों संकाय में 10 लाख 31 हजार 72 विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे। इसमें से विज्ञान संकाय में 2 लाख 80 हजार 10 विद्यार्थी तो कॉमर्स में 29 हजार 45 विद्यार्थी पंजीकृत थे।

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट में 28766 स्टूडेंट फर्स्ट डिविजन से पास हुए हैं। 50752 सेकेंड डिविजन और 387 स्टूडेंट थर्ड डिवीजन पास हुए। इनमें 69 स्टूडेंट्स की सप्लीमेंट्री आई है।राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट में 1743 विद्यार्थियों की फर्स्ट डिवीजन आई है। 9252 विद्यार्थी की सेकेंड और 1741 की थर्ड डिवीजन आई है। 101 स्टूडेंट्स​​​​ की सप्लीमेंट्री आई है। 12वीं साइंस स्ट्रीम के छात्र आकाश चौधरी ने 99 फीसदी मार्क्स हासिल किए हैं। वह सीकर के नवजीवन साइंस स्कूल के छात्र हैं। आकाश का ख्वाब आईएएस अफसर बनना है।

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में कॉमर्स में सवाई माधोपुर जिले का रिजल्ट 100 प्रतिशत और साइंस में डूंगरपुर का 97.93 रहा। ये दोनों जिले बेस्ट परफॉर्मर रहे।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story