राजस्थान

रविन्द्र पाल सिंह कप्पू ने 102 बार किया रक्तदान, वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम हुआ दर्ज

Admindelhi1
29 Feb 2024 10:02 AM GMT
रविन्द्र पाल सिंह कप्पू ने 102 बार किया रक्तदान, वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम हुआ दर्ज
x
लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

उदयपुर: उदयपुर के रहने वाले रक्तदाता रविन्द्र पाल सिंह कप्पू का बुक्स आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन में नाम दर्ज हो गया है। ये पिछले करीब 40 साल से लगातार रक्तदान करने कर दूसरों की सेवा कर रहे है। ये नगर निगम उदयपुर में पार्षद भी रहे है।

इंटरनेशनल चेयरमैन इडिंया ​​अविनाश सकुन्दे ने रक्तदाता के नाम प्रमाण-पत्र जारी किया है। उदयपुर के कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने उन्हें ये प्रमाण-पत्र सौंपा।

उदयपुर कलेक्टर अरविंद पोसवाल के साथ रविन्द्र पाल सिंह कप्पू लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र लिए।

Next Story