राजस्थान

मर चुके लोगों के नाम पर उठा रहे राशन, दो लाख लोगों का खाद्य सुरक्षा लिस्ट से हटाया नाम

Deepa Sahu
22 April 2022 1:07 PM IST
मर चुके लोगों के नाम पर उठा रहे राशन, दो लाख लोगों का खाद्य सुरक्षा लिस्ट से हटाया नाम
x
शादीशुदा बेटी से लेकर परिवार में मर चुके व्यक्ति के नाम पर भी लोग फर्जी तरीके से राशन उठा रहे हैं।

राजस्थान: शादीशुदा बेटी से लेकर परिवार में मर चुके व्यक्ति के नाम पर भी लोग फर्जी तरीके से राशन उठा रहे हैं। इनमें बड़ी तादाद में सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं जो अपात्र हैं, इसके बावजूद राशन ले रहे हैं। डूंगरपुर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए ऐसे करीब 2 लाख लोगों का नाम का नाम हटा दिया गया है। सरकारी कर्मचारियों से तो वसूली भी जारी है। अब दो लाख पात्रों को पर्याप्त राशन मिल सकेगा

रसद विभाग ने गत दिनों अभियान चलाकर ऐसे लोगों की तहकीकात की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। सरकारी कर्मचारियों के अलावा कई ऐसे लोगों के नाम भी राशन कार्ड थे जो इस जिले में रहते ही नहीं है। बेटी की शादी होने या परिवार में किसी की मृत्यु होने पर उनका नाम राशन कार्ड से नहीं हटाया गया। मरने वाले परिवार के मुखिया के नाम पर अब भी राशन उठाया जा रहा था। शादी के बाद ससुराल चली गई बेटी के नाम पर भी राशन कार्ड मिले हैं।

अब तक दो लाख लाभार्थी खाद्य सुरक्षा लिस्ट से बाहर
जिला रसद अधिकारी रामचंद्र सेरावत ने बताया कि पहले चरण में एक जुलाई से 30 अक्टूबर 2020 तक चले अभियान के बाद अलग-अलग श्रेणियों के 54 हजार 66 लाभार्थियों के नाम हटाए गए। दूसरे चरण के अभियान की शुरुआत 1 नवंबर से हुई थी जो अब भी जारी है। दूसरे चरण में अब तक 1 लाख 360 लाभार्थियों के नाम खाद्य सुरक्षा की सूची से हटा दिए गए हैं। दोनों अभियान को मिलाकर कुल एक लाख 99 हजार 426 लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा के लाभ से बाहर कर दिया गया है।
एक ही परिवार में दो से तीन राशन कार्ड
रसद अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान जांच में यह भी सामने आया कि योजना का लाभ लेने के लिए कई परिवारों ने दो से तीन राशन कार्ड बनवा रखे हैं। ऐसे करीब 7 हजार 702 राशन कार्ड रद्द किए गए हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Next Story