राजस्थान

शादी का झांसा देकर किया रेप

Admin Delhi 1
11 Sep 2023 4:58 AM GMT
शादी का झांसा देकर किया रेप
x
2 महिलाओं ने दर्ज कराया रेप का मामला

जोधपुर: जोधपुर शहर के प्रताप नगर थाने में एक महिला ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक बलात्कार किए जाने का मामला दर्ज कराया है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की है। साथ ही शहर के सदर बाजार थाने में भी एक महिला ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार प्रताप नगर थाने में एक महिला ने मामला दर्ज कराया कि बॉम्बे मोटर सर्कल के समीप पर रहती है। उसकी दोस्ती पास के रहने वाले एक व्यक्ति से कोई जिसने लगातार उससे शादी करने का वादा किया। उसके बाद वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।

लेकिन अंत में शादी करने से इनकार कर दिया और उसके साथ धोखाधड़ी थी। पुलिस में बलात्कार का मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Next Story