राजस्थान

जिले में रेप पीड़िता ने आईजी से लगायी न्याय की गुहार

Admin Delhi 1
17 Jun 2023 10:14 AM IST
जिले में  रेप पीड़िता ने आईजी से लगायी न्याय की गुहार
x

भरतपुर न्यूज़: थाना पहाड़ी क्षेत्र की एक रेप पीड़ित महिला ने शुक्रवार को आईजी भरतपुर रूपिंदर सिंह से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति कंडेक्टर है, बीती 29 अप्रेल की रात को वह अपने घर पर अकेली सो रही थी। रात को करीब 1 बजे सलीम व कल्लू नाम के दो व्यक्ति घर में घुसे, सलीम पीड़िता के कमरे में घुसा गया। पीडि़ता ने जब शोर मचाया तो कल्लू ने पीड़िता को कट्टा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी।

उसके बाद दोनों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने अगले दिन थाना पहाड़ी में मामला दर्ज कराया। महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने शुरू से ही इस मामले में ढिलाई बरती है। पीड़िता का कहना है कि उक्त दोनों आरोपियों में से पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

Next Story