राजस्थान

होटल में महिला से रेप नशे में देख फिजिकल होने का बनाया दबाव

Admin4
5 May 2023 7:02 AM GMT
होटल में महिला से रेप नशे में देख फिजिकल होने का बनाया दबाव
x
जयपुर। जयपुर की होटल में अनजान व्यक्ति के महिला से रेप का मामला सामने आया है। नशे की हालत में देखकर महिला पर फिजिकल होने का दबाव बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बनीपार्क थाने में पीड़िता ने अनजान व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (बनीपार्क) रायसल सिंह कर रहे है।
पुलिस ने बताया कि उज्जैन मध्य प्रदेश निवासी 35 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि 28 अप्रैल को उसने बनीपार्क स्थित होटल सुरेली हवेली फोर्ट में रूम बुक करवाया था। करीब 1 बजे वह होटल में आई थी। होटल का गेट नाँक होने की सुनकर खोला तो होटल के बाहर एक व्यक्ति खड़ा था। खुद को होटल मालिक बताते हुए अंदर आ गया। उसे नशे में देखकर कहने लगा कि मुझे आप अच्छे लग रहे हो।
खुद के साथ फिजिकल होने का दबाव बनाया। मना करने पर होटल में ही बैठ गया। आरोप है कि होटल में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म कर होटल से आरोपी के जाने के बाद पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रेप करने वाले व्यक्ति को नहीं जानती, लेकिन सामने आने पर पहचान सकती है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story