राजस्थान

महिला का नहाते हुए वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके किया दुष्कर्म, पुलिस की जांच जारी

Admin Delhi 1
27 Oct 2022 1:56 PM GMT
महिला का नहाते हुए वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके किया दुष्कर्म, पुलिस की जांच जारी
x

क्राइम न्यूज़: राजस्थान के जयपुर के सांगानेर थाना इलाके में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी किराएदार में किराए के रुपये मांगने पर मकान मालिक की पत्नी का नहाते हुए वीडियो बना लिया। जिसके दम पर वह महिला को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता ने इसकी जानकारी पति को दी तो वह मकान खाली करने और वीडियो डिलीट करने के बदले आरोपी को रुपये देने के लिए भी तैयार हो गया, लेकिन आरोपी फिर भी नहीं माना। आखिर में मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सांगानेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इलाके के एक मकान में डेढ साल से मनीष मीणा नाम का युवक किराए पर रह रहा था। बीते कुछ महीने से उसने किराया नहीं दिया था। मकान मालिक ने उसे डांटते हुए जल्द किराया देने की बात कही। यह बात उसे इतनी बुरी लगी कि उसने मकान मालिक को सबक सिखाने का मन बना लिया।

कुछ दिन बाद मकान मालिक किसी काम से बाहर गया था। इस दौरान उसने मकान मालिक की पत्नी का नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। जिसे बाद में उसके व्हाट्सएप पर भेज दिया। खुद का अश्लील वीडियो देख मकान मालिक की पत्नी युवक के पास पहुंची और वीडियो डिलीट करने को कहा, लेकिन आरोपी युवक की नियत बिगड़ गई। इस दौरान उसने महिला के साथ जबरन संबंध बनाए। इसके बाद से वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। आखिर में तंग आकर पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। पीड़िता का पति आरोपी मनीष के पास पहुंचा और किराया माफ कर कमरा खाली करने के लिए कहा। साथ ही वीडियो डिलीट करने के बदले में रुपये देने की भी बात कही, लेकिन मनीष कमरा खाली करने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पति पीड़िता पत्नी के साथ थाने पहुंचा और आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।

Next Story