राजस्थान
Ranchi: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई जमानत की गुहार
Tara Tandi
7 Aug 2025 1:43 PM IST

x
Ranchi/ रांची : टेंडर घोटाला के जरिए करोड़ों रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इससे पहले 11 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट आलमगीर आलम को जमानत देने से इनकार कर चुका है.
झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब आलमगीर आलम ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.
बीते साल 15 मई को ईडी ने आलमगीर को किया था गिरफ्तार
बता दें कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने पिछले वर्ष 15 मई को गिरफ्तार किया था. तब से वह जेल में हैं. आरोपों के मुताबिक, आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव कुमार लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम के यहां से 32.30 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे. पैसे की बरामदगी होने के बाद आलमगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार किया गया था.
TagsRanchi पूर्व मंत्री आलमगीर आलमसुप्रीम कोर्टलगाई जमानत गुहारRanchi formerminister Alamgir AlamSupreme Courtpleaded for bailजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





