राजस्थान
Ranchi: नाबालिग साली से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष सश्रम कारावास
Tara Tandi
19 Feb 2025 3:09 PM IST

x
Ranchi रांची : रांची सिविल कोर्ट ने नाबालिग साली से दुष्कर्म करने वाले जीजा अनिल एक्का को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही कोर्ट ने अनिल पर 10 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है. रांची सिविल कोर्ट स्थित पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने यह सजा सुनाई है. प्राथमिकी के मुताबिक, अनिल अपनी नाबालिग साली को नामांकन कराने के लिए स्कूल लेकर गया था. जिसके बाद नाबालिग को वह अपने घर ले गया था.
उस दौरान घर में कोई नहीं था और आरोपी जीजा नशे में था. इसलिए नाबालिग डर कर अपने घर जाने की जिद करने लगी थी. जिसके बाद आरोपी नाबालिग को बाइक से लेकर घर जाने लगा था. आधे रास्ते में बाइक खराब होने की बात बोलकर नाबालिग को पैदल ही खेत के रास्ते घर ले जाने लगा था. उसी दौरान बीच रास्ते में सुनसान जगह देखकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था.
घटना के बाद डरी सहमी बच्ची भागकर अपनी बुआ के घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी थी. जिसके बाद परिजन ने चान्हो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
TagsRanchi नाबालिग सालीदुष्कर्म आरोपी20 वर्ष सश्रम कारावासRanchi minor sister-in-lawrape accused20 years rigorous imprisonmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





