राजस्थान

जिले में हलवाई समिति के अध्यक्ष बने रामस्वरूप प्रजापत

Shantanu Roy
14 April 2023 12:22 PM GMT
जिले में हलवाई समिति के अध्यक्ष बने रामस्वरूप प्रजापत
x
करौली। करौली शहर के निजी मैरिज होम में करौली हलवाई समिति की बैठक हुई। इस दौरान हलवाई समिति के चुनाव कराने के साथ सर्व समिति से कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। चुनाव के दौरान सर्व सम्मति से हलवाई समिति का अध्यक्ष रामस्वरूप प्रजापत,उपाध्यक्ष निरंजन माली, कोषाध्यक्ष पप्पू शर्मा चटीकना, संयोजक कल्याण प्रजापत, सचिव राजू माली और संगठन मंत्री गजानंद सेन बनाया गया है। वहीं सलाहकार समिति में श्याम प्रजापत, धर्म हलवाई, छोटे सैनी, गहलोत माली,रामबाबू चौहान, लक्ष्मण जगा, देवेंद्र कश्यप, राजकुमार कश्यप, दिलीप कश्यप, लक्ष्मी प्रजापत व विजय शर्मा को शामिल किया है।
Next Story