राजस्थान

Ramgarh: सड़क दुर्घटना में रांची के रहने वाले दो युवकों की मौत, दो घायल

Tara Tandi
17 Aug 2024 12:00 PM IST
Ramgarh: सड़क दुर्घटना में रांची के रहने वाले दो युवकों की मौत, दो घायल
x
Ramgarh रामगढ: सड़क दुर्घटना में रांची के रहने वाले दो युवकों की मौत हो गयी. यह घटना शुक्रवार देर रात रामगढ़ जिले के बासल थाना क्षेत्र स्थित गैगदा हरियाटी टोला के पास की है, जहां रांची के धुर्वा के रहने वाले दो युवकों की जान चली गयी. जबकि दो लोग घायल हो गये. घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतकों में सोनू ओझा और भोला बिट्टू शामिल है.
अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरायी कार
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक कार में सवार होकर चार लोग रांची आ रहे थे. इसी दौरान हरियाटी टोला के पास कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में कार में आगे बैठे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
Next Story