राजस्थान
Alwar जिले के रामगढ़ को मिली कृषि महाविद्यालय के नवीन भवन की सौगात
Tara Tandi
18 Aug 2025 4:47 PM IST

x
Jaipur जयपुर । केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने रविवार को अलवर जिले के रामगढ़ के नौगांवा में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कृषि महाविद्यालय के प्रशासनिक और अकादमिक भवन का लोकार्पण किया तथा परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने उद्घाटन कार्यक्रम में संबोधन देते हुए कहा कि मूल्य आधारित एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए कृषि महाविद्यालय में अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ लैब, लाइब्रेरी, डिजिटल क्लासरूम एवं फैकल्टीज की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र में किशनगढ़ बास एवं नौगांवा में स्थित दोनों कृषि महाविद्यालय कृषि विज्ञान केंद्र के साथ मिलकर अकादमिक क्षेत्र के साथ-साथ अनुसंधान के माध्यम से क्षेत्र के किसानों के विकास के लिए माइलस्टोन बनने का कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि आज के समय में कृषि क्षेत्र के समक्ष बड़ी चुनौतियां है, जिसमें कृषि उपज की लागत एवं उसका प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य का संतुलन आवश्यक है। वैश्विक चुनौतियों में कृषि क्षेत्र भी अपनी गतिशीलता के लिए नए लक्ष्यों को लेकर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि हाल ही में हमने 7 अगस्त को कृषि क्षेत्र को वैज्ञानिक दृष्टि से बढ़ावा देने वाले श्री एम.एस. स्वामीनाथन की जन्म शताब्दी मनाई है, वे बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं, 50 साल पूर्व कृषि में चावल, गेहूं, कपास, फ्रूट्स व सब्जियों में बड़ी चुनौतियां थी, परंतु कृषि वैज्ञानिकों के योगदान से आज दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश बने हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की प्रतिबद्धता से तिलहन के क्षेत्र में सोयाबीन, सरसों व मूंगफली उत्पादन में काफी आगे बढ़े हैं।
केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत एवं सामाजिक व आर्थिक सुधार के लिए अनावश्यक कानूनों व दिक्कतों को समाप्त करने का आह्वान किया है। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने देश के किसानों को आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ बताया, प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि अंग्रेजो के शासनकाल में किसानों का सर्वाधिक शोषण हुआ था, लेकिन आजादी के बाद कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विश्वविद्यालय व महाविद्यालय के साथ किसानों के परिश्रम से देश के अन्न भंडार भरे हैं, तथा देश की खाद्य संप्रभुता सुरक्षित हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी के आह्वान के तहत दूध, दाल व जूट के उत्पादन में भारत को विश्व में नंबर एक बनाने का लक्ष्य रखा है, साथ ही चावल, गेहूं, कपास, फ्रूट्स व सब्जियों में भी देश को आगे बढ़ाने की बात कही है। प्रधानमंत्री का कहना है कि किसानों, मछुआरों और पशुपालकों की सुरक्षा के लिए वे दीवार बनकर खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश का पानी देश के किसानों को मिले, इसलिए सिंधु जल समझौते को स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीति रिफॉर्म, परफॉर्म व ट्रांसफॉर्म को आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने कहा कि देश के किसानों की मेहनत से आज कृषि का निर्यात चार लाख करोड़ रुपए बढ़ गया है, देश में सभी जगह कृषि का संतुलित विकास हो इसके लिए सरकार ने बजट में देश के पिछडे 100 जिलों हेतु कृषि धन-धान्य योजना शुरू की है।
केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि अलवर संसदीय क्षेत्र में सालाना एक कृषि मेले का आयोजन हो, जिसमें कृषि, डेयरी व पशुपालन क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों को बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अलवर डेयरी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, इस हेतु लगभग 300 करोड़ रुपए की लागत से 5 लाख लीटर प्रति दिन क्षमता बढाने के लिए नवीन संयंत्र की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए पशु नस्ल सुधार हेतु वेटरनरी कॉलेज की स्थापना के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के कुलगुरु प्रो. बलराज सिंह ने कृषि की उन्नति एवं विकास को बढ़ावा देने वाली नवीन खोजों व तकनीकों से अवगत करवाया।
TagsAlwar जिले रामगढ़कृषि महाविद्यालयनवीन भवन सौगातAlwar district RamgarhAgriculture Collegenew building giftजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





