राजस्थान

रामभद्राचार्य बोले- हमें अखंड भारत चाहिए, क्योंकि देश की मिट्टी अमृत है

Rounak Dey
13 Jan 2023 1:00 PM GMT
रामभद्राचार्य बोले- हमें अखंड भारत चाहिए, क्योंकि देश की मिट्टी अमृत है
x
बड़ी खबर
चूरू सिद्धपीठ सालासर बालाजी धाम स्थित हनुमान वाटिका बालाजी गोशाला संस्थान में अष्टोत्तर सहस्त्र 1008 कुण्डीय हनुमान महायज्ञ व श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में देश के अनेक संतों ने शिरकत की। जय श्रीराम और बालाजी के जयकारों से पूरा सालासर धाम गुंजायमान हो गया। कलश यात्रा के बाद श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद लिया और यज्ञ में शामिल होकर हनुमानजी को भोग लगाया। यज्ञशाला में 1008 जोड़ों ने पुजारियों के साथ पूजा-अर्चना कर संकल्प लिया।
दोपहर तीन बजे कथा स्थल पर कथावाचक रामभद्राचार्य महाराज ने कथा प्रारंभ की। कथावाचक पद्म विभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि पीओके को भारत में शामिल करने की भावना से सालासर में यह कथा और यज्ञ किया जा रहा है। हम अखंड भारत चाहते हैं क्योंकि देश की मिट्टी अमृत है। इस बार मैं नौ दिनों तक भगवान कृष्ण और हनुमानजी के जीवन के बारे में बताना चाहता हूं। मेरी इच्छा है कि हमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर मिले। त्रेता युग के बाद यह पहला यज्ञ है, जो सबसे बड़ा है। इस यज्ञ में हनुमानजी के लिए 1.25 करोड़ की आहुति दी जाएगी। गुजराज से अवचलदास महाराज व रैवासधाम पीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज, यज्ञाचार्य बालकदास, आचार्य बालकृष्ण शास्त्री, लक्ष्मणगढ़ के संत नटवरलाल जोशी व भाजपा राजस्थान के संगठन प्रभारी चंद्रशेखर ने आयोजन को लेकर अपने विचार रखे. संचालन आचार्य रामचंद्रदास ने किया।
स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि रामचरित्र मानस में 90 दोहों में हनुमान चरित्र का वर्णन किया गया है। मेरी इच्छा है कि बालाजी महाराज का रामचरित मानस सालासर में पुरोहित परिवार द्वारा लिखा जाए। बागेश्वरधाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अगर भारत में रहना है तो सीता राम को बुलाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गुरुजी ने पीओके को भारत में शामिल करने का संकल्प जल्द ही पूरा किया जाएगा। इस यज्ञ के बाद हम एक बड़ा यज्ञ करेंगे और संकल्प लेंगे कि एक दिन पाकिस्तान भी भारत का हिस्सा बनेगा।
Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story