राजस्थान

Rajsamand: 5 स्कूलों में वितरित किए गए तीन हजार रजिस्टर

Admindelhi1
17 July 2024 12:27 PM IST
Rajsamand: 5 स्कूलों में वितरित किए गए तीन हजार रजिस्टर
x
1 हजार विद्यार्थियों को 3 हजार पंजियां वितरित की गईं

राजसमंद: कुंभलगढ़ में श्री शांति नाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ मजेरा की ओर से मंगलवार को क्षेत्र के पांच स्कूलों में पढ़ने वाले 1 हजार विद्यार्थियों को 3 हजार पंजियां वितरित की गईं. इसके साथ ही संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता ने मजेरा स्कूल में बैठने के लिए 50 कुर्सियां ​​और एक इलेक्ट्रॉनिक घंटी भेंट की.

संघ अध्यक्ष मेहता ने बताया कि उन्होंने मजेरा की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चित्तौड़ा भील बस्ती, दसाणा की भागल, भगत तलाई व ओलादर विद्यालय सहित पांच विद्यालयों के करीब 1000 बच्चों को 3000 रजिस्टर वितरित किए हैं। इसके बाद अध्यक्ष मेहता ने स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया.

इस दौरान प्रधानाचार्य शंभूलाल टांक, सुनील राठौड़, संजय राठौड़, चांदमल संघवी, बाबूलाल राजावत, प्रकाश चपलोत मौजूद थे। विद्यालय प्रधानाचार्य टांक ने ग्रामीणों व संघ अध्यक्ष मेहता का आभार जताया।

Next Story