राजस्थान

Rajsamand: स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, युवक की मौके पर ही हुई मौत

Admindelhi1
8 July 2024 10:53 AM IST
Rajsamand: स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई,  युवक की मौके पर ही हुई मौत
x
चार अन्य घायल

राजसमंद: राजसमंद के कुंवारिया थाना सर्किल में आज एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए. कार में सवार लोग आमेट से रेलमगरा में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

लौटते समय कांकरोली-भीलवाड़ा फोरलेन पर फियावड़ी के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद सूचना मिलने पर रूपाखेड़ा टोल नाके से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से सभी घायलों को आरके अस्पताल पहुंचाया। दो युवकों की हालत खराब होने पर उन्हें उदयपुर रैफर कर दिया गया। कुंवारिया थाने से एएसआई उदय लाल गुर्जर मौके पर पहुंचे। सभी घायल और मृतक आमेट के रहने वाले हैं. हादसे में आमेट नगर पालिका कालानी निवास निवासी अकबर (24) पुत्र आजाद हुसैन मंसूरी की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि मृतक का भाई टीपू (30) पुत्र आजाद हुसैन मंसूरी सहित चीनू (35) पुत्र लाला मंसूरी, समीर (22) पुत्र घीसू खिबा, समीर (23) पुत्र चिराग कुरेशी घायल हो गए। आरके अस्पताल में इलाज के दौरान चीनू मंसूरी और समीर छीपा की हालत बिगड़ने पर दोनों को इलाज के लिए उदयपुर रैफर किया गया, जबकि टीपू और समीर कुरेशी का आरके अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को आरके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के पिता सहित परिजन आरके अस्पताल पहुंचे.

Next Story