राजस्थान

Rajsamand: श्रीनाथजी के सेवा मनोरथ में बढ़ोतरी

Admindelhi1
24 April 2026 10:03 AM IST
Rajsamand: श्रीनाथजी के सेवा मनोरथ में बढ़ोतरी
x

राजसमंद: विश्व प्रसिद्ध धर्मनगरी श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में मनोरथ कराने वाले श्रद्धालुओं पर अब अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। मंदिर में राजभोग सहित विभिन्न मनोरथों की न्योछावर राशि में वृद्धि कर दी गई है, जो गुरुवार से प्रभावी हो गई।

मंदिर प्रशासन के अनुसार दिनभर के मनोरथ में सर्वाधिक वृद्धि करते हुए लगभग 3 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं अन्य मनोरथों में 30 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की वृद्धि की गई है। विशेष रूप से राजभोग मनोरथ कराने वाले श्रद्धालुओं पर इसका सबसे अधिक असर पड़ेगा, क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। बताया गया कि न्योछावर राशि में वृद्धि का निर्णय मंदिर मंडल की गत 21 मार्च को आयोजित बैठक में लिया गया था। मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि मंदिर के राजस्व में वृद्धि (रेवेन्यू जेनरेशन) के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

Next Story