राजस्थान
Rajsamand: सशस्त्र बलों के सम्मान में 7 दिसंबर को झंडा दिवस मनाया जाएगा
Admindelhi1
5 Dec 2025 2:09 PM IST

x
राजसमंद: जिला सैनिक कल्याण कार्यालय भीम द्वारा 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सज्जन सिंह नेहरा ने बताया कि वर्ष 1949 से 7 दिसंबर को सम्पूर्ण भारत में सशस्त्र सेनाओं के द्वारा देश रक्षा हेतु सीमाओं पर किए गए बलिदान और पराक्रम के सम्मान में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2025 का कार्यक्रम भीम में आयोजित किया जाएगा। प्रातः 10 बजे विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा भूतपूर्व सैनिक जागरूकता रैली में भाग लेंगे। रैली के उपरांत सैनिक विश्राम गृह परिसर में मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें सशस्त्र बलों के योगदान व देश सुरक्षा में उनकी भूमिका को याद किया जाएगा और नागरिकों में समर्थन व योगदान के लिए प्रेरणा दी जाएगी ।
Tagsराजसमंदसशस्त्र बलोंसम्मान7 दिसंबरझंडा दिवसrajsamandarmed forcesrespect7th decemberflag dayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





