राजस्थान

Rajsamand: पर्यावरण संरक्षण हेतु स्थानीय मुक्तिधाम में सीड बॉल फैलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया

Admindelhi1
8 July 2024 10:55 AM IST
Rajsamand: पर्यावरण संरक्षण हेतु स्थानीय मुक्तिधाम में सीड बॉल फैलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया
x
बच्चों ने देवगढ़ मुक्तिधाम में सीड बॉल फैलाने का किया कार्यक्रम

राजसमंद: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगढ़ के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु स्थानीय मुक्तिधाम में सीड बॉल फैलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य रवीन्द्र मालवीय, विद्यालय स्टाफ, पंचायत सचिव मनोहरलाल यादव, सरपंच रणजीत सिंह मकवाना एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इसी प्रकार ग्राम मेंडिया धरमपुरी सीड बॉल में जिला प्रतिनिधि गजराज सिंह सेंधव, हेमसिंह राणा, महेंद्रपाल सिंह ठाकुर, अमरसिंह मालवीय द्वारा बच्चों एवं महिलाओं को सीड बॉल के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय धरमपुरी में आयोजित किया गया।

Next Story