राजस्थान

चिड़ावा के राजेश दहिया जिला महामंत्री बनाया गया

Admin Delhi 1
25 July 2022 7:14 AM GMT
चिड़ावा के राजेश दहिया जिला महामंत्री बनाया गया
x

झुंझुनू न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने जिले में संगठनात्मक नियुक्तियां की। पार्टी के जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि संगठन में निरंतर पार्टी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए राजेश दहिया को जिला महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा शेर सिंह निर्वाण को जिला उपाध्यक्ष, मंजू सैनी, महेंद्र चंदवा व प्रभू सिंह बारहठ को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। इन सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति पर सांसद नरेंद्र कुमार, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वभर पूनिया, जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, सरजीत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील लांबा, राकेश शर्मा, रामनिरंजन पुरोहित, राकेश पाटन आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। चिड़ावा में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जय सिंह माठ, जिला कार्यालय मंत्री राजू मराठा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बीएल वर्मा, पार्षद मदन डारा सहित काफी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

Next Story