राजस्थान

राजस्थान की टीना, मनीषा और कशिश करेंगी देश का प्रतिनिधित्व, अल्माटी में दिखाएंगी दम

Admindelhi1
25 Nov 2026 11:55 AM IST
राजस्थान की टीना, मनीषा और कशिश करेंगी देश का प्रतिनिधित्व, अल्माटी में दिखाएंगी दम
x
एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम रवाना, राजस्थान की तीन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

जयपुर: कजाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित 21वीं एशियाई सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में राजस्थान की तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। टीना, मनीषा जाट और कशिश शर्मा भारतीय टीम का हिस्सा बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता 3 दिसंबर तक आयोजित होगी।

राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ के मानद सचिव यश प्रताप सिंह के अनुसार, श्रीगंगानगर की टीना का चयन पीवट और भीलवाड़ा की मनीषा जाट का चयन राइट बैक पोजिशन के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी पहले राजस्थान राज्य खेल परिषद की महिला हैंडबॉल अकादमी से जुड़ी रही हैं और वर्तमान में बीएसएफ में कार्यरत हैं।

वहीं, सीकर की कशिश शर्मा लेफ्ट विंग पोजिशन पर खेलेंगी। वह जयपुर स्थित राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की महिला हैंडबॉल अकादमी की खिलाड़ी हैं।

भारतीय टीम का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 11 से 20 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश के मोरसिंगी हैंडबॉल नर्सरी में आयोजित हुआ था। तीनों खिलाड़ियों के चयन पर राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी और प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Next Story