राजस्थान

दुनिया में राजस्थान की प्रतिभाएं अपना लोहा मनवा रही हैं: ओम बिरला

Deepa Sahu
17 April 2022 12:23 AM IST
दुनिया में राजस्थान की प्रतिभाएं अपना लोहा मनवा रही हैं: ओम बिरला
x
दिल्ली में शनिवार को लोधी रोड के एक सभागार में राजस्थान संस्था संघ ने आयोजित राजस्थान दिवस समारोह में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे,

दिल्ली में शनिवार को लोधी रोड के एक सभागार में राजस्थान संस्था संघ ने आयोजित राजस्थान दिवस समारोह में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, कार्यक्रम में पहुंचे स्पीकर ओम बिरला का राजस्थान संस्था संघ से जुड़े सुरेश खंडेलवाल और गौरव गुप्ता ने जोरदार स्वागत किया. कार्यक्रम में बिरला ने राजस्थान से जुड़ी कई प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू भी मौजूद रहे. इस दौरान मुख्य अतिथि ओम बिरला ने कहा कि, "देश की प्रगति में राजस्थान और राजस्थानियों का बहुत बड़ा योगदान है, देश मे ही नहीं बल्कि विश्व भर में राजस्थान की प्रतिभाए अपना लोहा मनवा रही है."


Next Story