राजस्थान

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है

Shiv Samad
23 Jan 2022 11:24 AM GMT
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है
x

जयपुर: जागरण संवाददाता। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का ट्विटर अकाउंट रविवार को हैक कर लिया गया। रविवार सुबह 11:28 बजे राज्यपाल के ट्विटर हैंडल से अरबी भाषा में ट्वीट किया गया था। साथ में एक इमोटिकान भी पोस्ट किया गया, जिसमें किस आफ लव साइन दे रहा है। अरबी में किए गए ट्वीट का मतलब है- गुड मार्निंग, आपके चाचा स्पूकी और हायब्रिड आपको दुआ देते हैं। राज्यपाल का ट्विटर अकाउंट हैक होते ही जयपुर कमिश्नरेट पुलिस हरकत में आ गई। राजभवन की तरफ से इस बारे में शिकायत की गई है। साइबर विशेषज्ञ राज्यपाल के ट्विटर अकाउंट को हैकर से वापस रिकवर करने की कोशिश में जुटे हैं। यह जानकारी भी जुटाई जा रही है कि अकाउंट किसने हैक किया है। गौरतलब है कि इससे पहले पीएम नरेन्द्र मोदी का ट्विटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया था। प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को हैक करने के बाद हैकर्स ने बिटक्वाइन से संबंधित ट्विट भी किए थे। हालांकि इस पर तुरंत एक्शन लिया गया था। रविवार, 12 दिसंबर की सुबह 2.11 बजे प्रधानमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक स्‍पैम ट्वीट किया गया। ट्विट में कहा गया कि भारत ने आधिकारिक रूप से बिटक्वाइन को कानूनी स्‍वीकार्यता दे दी है। सरकार ने आधिकारिक रूप से 500 बिटक्वाइन खरीदे हैं और देश के सभी नागरिकों में बांट रही है।

Next Story