राजस्थान

राजस्थान की बेटी ने चीन में फहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय पदक मिलने पर गांव में खुशी का माहौल

Admin4
7 Aug 2023 9:23 AM GMT
राजस्थान की बेटी ने चीन में फहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय पदक मिलने पर गांव में खुशी का माहौल
x
राजस्थान। चीन के चेंगदू में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में चूरू की बेटी निकिता लांबा ने 20 किलोमीटर वॉकिंग टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता है। 20 किमी पैदल चलने का कार्यक्रम 5 अगस्त को चीन समयानुसार सुबह 7:00 बजे शुरू हुआ। जिसमें भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही. निकिता की जीत पर परिवार में खुशी का माहौल है। निकिता ने अपनी सफलता का सारा श्रेय कोच ईश्वर सिंह लांबा और अपने माता-पिता को दिया है। निकिता शुरू से ही अपने ताऊ एथलेटिक्स कोच ईश्वर सिंह लांबा के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही हैं। पहला अंतरराष्ट्रीय पदक मिलने पर निकिता खुशी जाहिर कर रही हैं. निकिता ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य आगामी एशियन गेम्स, कॉमन वेल्थ गेम्स और ओलंपिक में पदक जीतकर देश का नाम दुनिया में रोशन करना है।
कोच ईश्वर सिंह लांबा ने बताया कि निकिता ने सबसे पहले वर्ष 2021 में श्रीगंगानगर में हुई राजस्थान स्टेट जूनियर चैंपियनशिप में 10 किमी वॉक में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद 2022-23 में जोधपुर में हुई स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वह 20 किमी पैदल चाल में कांस्य पदक विजेता। साल 2021 में श्रींगानगर में स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 20 किमी वॉक में सिल्वर मेडल जीता. इसके अलावा 2021 में झारखंड के रांची में 8वीं राष्ट्रीय पैदल चाल प्रतियोगिता में वह विजेता रहीं. 2023 में चेन्नई में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में 7वां स्थान प्राप्त हुआ। लखनऊ में खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। 2023 में भुवनेश्वर में प्रथम स्थान प्राप्त किया और चीन के लिए क्वालीफाई किया।
Next Story