राजस्थान
Rajasthan: सीमावर्ती गांवों में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए युवा करेंगे कार्य,आवेदन आमंत्रित
Tara Tandi
24 April 2025 7:11 PM IST

x
Rajasthan राजस्थान: भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा गृह मंत्रालय के सहयोग से विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रमष्का आयोजन 15 से 30 मई 2025 तक किया जाएगा। माय भारत इनिशिएटिव के अंतर्गत आयोजित यह अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक एकजुटता एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को लेकर युवाओं में जागरूकता बढ़ाने का अनूठा प्रयास है।
नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी हर्षित खण्डेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर के युवाओं को लेह-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के 100 सीमावर्ती गांवों में भेजा जाएगा, जहां वे स्थानीय जीवन, संस्कृति एवं चुनौतियों का अनुभव करते हुए राष्ट्रीय भावना को मजबूत करेंगे। इस अभियान के अंतर्गत देश के प्रत्येक राज्य से 15 और प्रत्येक केंद्र शासित प्रदेश से 10 युवाओं का चयन किया जाएगा।
उम्मीदवारों की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया:- उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 21 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। एनवाईकेएस, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट-गाइड एवं अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
भाग लेने के इच्छुक युवा https://www.mybharat.gov.in पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल लॉगिन कर "Expression Learning Program" सेक्शन में जाकर राज्य चुनकर एवं फंक्शनल कैटेगरी में "Viksit Vibrant Village Programme" के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 2 मई, 2025 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी या तकनीकी सहायता के लिए माय भारत टोल फ्री नंबर 18002122729 पर संपर्क करें या जिला नेहरू युवा केंद्र कार्यालय एवं एनएसएस यूनिट से संपर्क किया जा सकता है। यह कार्यक्रम न केवल युवाओं को सीमावर्ती जीवन की वास्तविकताओं से परिचित कराएगा, बल्कि उनमें राष्ट्र के प्रति सेवा, समर्पण एवं सामाजिक नेतृत्व की भावना को भी सुदृढ़ करेगा।
TagsRajasthan सीमावर्ती गांवोंराष्ट्रीय एकताबढ़ावा देनेयुवा करेंगे कार्यआवेदन आमंत्रितYouth will work to promote national unity in border villages of Rajasthanapplications invitedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





