राजस्थान

राजस्थान: युवक पुष्कर पंहुचा था अस्थियां विसर्जितकरने, डूबने से हुई मौत

Admin Delhi 1
22 March 2022 7:29 AM GMT
राजस्थान: युवक पुष्कर पंहुचा था अस्थियां विसर्जितकरने, डूबने से हुई मौत
x

राजस्थान लेटेस्ट न्यूज़: भीलवाड़ा जिले के आसींद तहसील के रतनपुरा के युवक की मंगलवार सुबह पुष्कर में डूबने से मौत हो गयी। युवक अपने परिजनों के साथ दादा दादी की अस्थियों को पुष्कर में विसर्जित करने पहुंचा था। आज सुबह पुष्कर घाट पर उसकी डूबने से मौत हो गयी। मौत की सूचना पर उसके पैतृक गांव में कोहराम मच गया है। पुलिस मित्र टीम, सिविल डिफेंस और स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को निकाला है। रतनपुरा निवासी कैलाश चंद शर्मा अपने परिजनों के साथ अपने माता पिता की अस्थियां लेकर हरिद्वार से पुष्कर पहुंचा था। आज सुबह घाट पर स्नान करते वक्त उसका पुत्र शांतिलाल शर्मा उम्र 30 वर्ष अचानक सरोवर में डूब गया। युवक को डूबता देख परिजन चिलाने लग गए। मौके पर मौजूद गोताखोर मोहन मुखिया, रामावतार पाराशर, पूनमचंद पाराशर, किशन पाराशर व तीर्थ पुरोहित तुरंत दौड़े, लेकिन तब तक युवक पानी मे डूब गया।

पुलिस मित्र टीम के इंचार्ज अमित भट्ट, सावरा शर्मा, राजेंद्र बच्चानी, नरेंद्र पाठक, दिनेश पाराशर, सिविल डिफेंस के किशन लाल जाट गोताखोर राहुल पाराशर, पुलिस सहित कई लोग पहुंच गए। उन्होंने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव निकाला। इस दौरान युवक के डूबते ही परिजनों के रो रो के हाल बुरा हो गए और कोहराम मच गया। युवक का शव देखकर उसके पिता और बहन बेहोश हो गए। जिन्हें स्थानीय तीर्थ पुरोहितों ने काफी मुश्किल से संभाला। पुलिस मित्र के सावरा शर्मा ने युवक के शव को निकाला। तीर्थ पुरोहित पूनमचंद पाराशर ने बताया कि मैं युवक के परिजनों और मृतक युवक को पूजा-अर्चना करवा रहा था। उसी दौरान मृतक युवक शांतिलाल मना करने के बावजूद भी गहरे पानी की तरफ चला गया। जब उसको मना किया तो उसने कहा मुझे तैरना आता है लेकिन वह तैरना नहीं जानता था। गहरे पानी में चला गया वह डूब गया।

उल्लेखनीय है कि कैलाश चंद शर्मा की माता का एक वर्ष पूर्व निधन हो गया था। कोरोना महामारी के कारण अस्थियां विसर्जन नहीं कर पाए। इसी दौरान उनके पिताजी का भी निधन हो गया और कैलाश चंद अपने माता-पिता दोनों की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जन करके पुष्कर अस्थियां लेकर आया था। कैलाश चंद शर्मा के साथ उसकी बहन छोटा भाई भतीजा और मृतक शांतिलाल भी साथ में था। पुष्कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर उनको वाहन से अपने पैतृक गांव रवाना कराया है। गांव में सूचना मिलने पर कोहराम मच गया है।

Next Story