राजस्थान
Rajasthan : राजस्थान के 22 जिलों में आज भारी बारिश का येलो, ऑरेंज अलर्ट
Bharti Sahu 2
2 Sept 2024 9:13 AM IST

x
Rajasthan : जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर समेत 22 जिलों के लिए मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले 5 दिन तक राजस्थान में मध्यम से तेज बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में राज्य के पश्चिमी जिलों में बारिश हुई. जोधपुर के लूनी में सबसे ज्यादा 73 मिमी बारिश हुई. जयपुर में शनिवार को दिनभर मौसम साफ रहा। दिन में कई जगहों पर धूप खिली रही. धूप निकलने के कारण यहां थोड़ी गर्मी हो गई। टोंक, सवाई माधोपुर, अजमेर सहित अन्य जिलों में कल पूरे दिन आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- आंध्र प्रदेश, दक्षिणी उड़ीसा के पास बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन सिस्टम बना हुआ है। यह सिस्टम अब उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इस सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक अच्छी और भारी बारिश होने की संभावना है|
TagsRajasthanराजस्थान22 जिलोंबारिशअलर्ट Rajasthan22 districtsrainalert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





