राजस्थान

राजस्थान : इन जिलों के लिए जारी हुई येलो अलर्ट

Admin2
2 Jun 2022 10:32 AM GMT
राजस्थान : इन जिलों के लिए जारी हुई येलो अलर्ट
x
कोटा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजस्थान में पांच जून तक मौसम शुष्क रहेगा। गुरुवार को जयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में बादल छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान की बात करें तो श्रीगंगानगर का पारा सबसे अधिक रहा। श्रीगंगानगर का तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद धौलपुर का तापमान 46.1 रहा। राजस्थान के सभी जिलों का पारा 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।केरल में मानसून की दस्तक के बाद मौसम केंद्र ने मानसून को लेकर पूर्व अनुमान जारी किया है। राजस्थान में 60 फीसदी क्षेत्र में अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।वहीं बीकानेर, चूरू और श्रीगंगानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां गर्म हवाएं चलेंगी।

Next Story