राजस्थान

Rajasthan Weather : राजस्थान में बढ़ी गर्मी, जानें पारा कितना पार

Uma Verma
23 March 2025 9:48 AM IST
Rajasthan Weather : राजस्थान में बढ़ी गर्मी, जानें पारा कितना पार
x

राजस्थान | राजस्थान में गर्मी का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पश्चिमी इलाकों में लू का असर तेज हो सकता है, खासकर जैसलमेर और बाड़मेर में जहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इसके अलावा, अन्य जिलों में भी तापमान बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

लू चलने की संभावना

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में लू चल सकती है। खासतौर पर जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर और गंगानगर में दोपहर के समय तेज गर्म हवाएं चलने की आशंका है। विशेषज्ञों के अनुसार, दिन में तापमान बढ़ने और रात में हल्की गर्मी बरकरार रहने से लोगों को राहत मिलने के आसार कम हैं

मौसम विभाग की एडवाइजरी

गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें और खूब पानी पिएं। हीट स्ट्रोक से बचने के लिए गर्म पेय पदार्थों और मिर्च-मसालेदार खाने से परहेज करने की भी सलाह दी गई है

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, राजस्थान में अभी गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। अप्रैल के पहले हफ्ते से तापमान में और वृद्धि हो सकती है और कुछ इलाकों में पारा 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अचानक मौसम बदल सकता है और हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है, जिससे कुछ इलाकों में आंशिक राहत मिल सकती है।

भीषण गर्मी से सतर्क रहने की जरूरत

चिकित्सकों ने भी गर्म हवाओं और लू से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की हैबुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही, पशु-पक्षियों के लिए भी पानी की उचित व्यवस्था करने की अपील की गई है।

राजस्थान में गर्मी के बढ़ते तेवर यह संकेत दे रहे हैं कि आने वाले महीनों में मौसम और अधिक कठोर हो सकता है। ऐसे में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है


Next Story