राजस्थान
राजस्थान: सीकर में 123 ग्राम पंचायतों में मतदान शुरू, सरपंच पद के लिए 704 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
jantaserishta.com
16 Nov 2026 8:49 AM IST

x
सीकर: पंचायतीराज चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत राजस्थान के सीकर जिले में पांच पंचायत समितियों की 123 ग्राम पंचायतों में आज सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के साथ ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।
चतुर्थ चरण में जिले की बलारां, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा और रामगढ़ शेखावाटी पंचायत समितियों की 123 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराया जा रहा है। सरपंच पद के लिए कुल 705 अभ्यर्थियों ने चुनाव मैदान में ताल ठोकी थी। इनमें से एक अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है। ऐसे में अब 704 प्रत्याशियों के बीच सरपंच पद के लिए मुकाबला है।
वहीं, 123 ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच पदों के लिए भी मतदान कराया जा रहा है। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं तथा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न करवाने के लिए प्रशासनिक और पुलिस बल तैनात किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतगणना और चुनाव परिणाम की प्रक्रिया संपन्न होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





