राजस्थान
Rajasthan: संविधान दिवस पर हुआ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
Tara Tandi
26 Nov 2024 6:04 PM IST

x
Rajasthan राजस्थान: जिले में संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आव्हाद निवृत्ती सोमनाथ ने बताया कि संविधान दिवस पर राजकीय विद्यालयों में संविधान के उद्देश्यों, संविधान का इतिहास, संविधान दिवस का महत्व, भारतीय संविधान की विशेषताएं, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य आदि के विषय में विद्यार्थियों के साथ वाद-विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर एवं नुक्कड नाटकों आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भारतीय संविधान को सबसे बहुमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने संविधान में प्रदत्त अधिकारों, कर्तव्यों, शासन पद्धति को लोकतंत्र की बुनियाद कहा। संविधान दिवस के अवसर पर मौलिक कर्तव्यों एवं प्रस्तावना का वाचन किया गया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, सहायिका व जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सभाएं आयोजित की जाकर ग्रामीणों के साथ संविधान दिवस मनाया गया, साथ ही अमृत सरोवर स्थल पर भी ग्रामीणों के साथ संविधान दिवस मनाया गया। इस असवर पर संविधान दिवस पर शपथ समारोह एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाकर संविधान दिवस मनाया गया।
TagsRajasthan संविधान दिवसविभिन्न गतिविधियों आयोजनRajasthan Constitution Dayvarious activities organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





