राजस्थान

राजस्थान: सोडावास गांव में युवक का तीन-चार दिन पुराना शव बंद मकान में मिला

Admin Delhi 1
22 March 2022 6:38 PM IST
राजस्थान: सोडावास गांव में युवक का तीन-चार दिन पुराना शव बंद मकान में मिला
x

राजस्थान न्यूज़: सदर थाना क्षेत्र के सोडावास गांव में एक बंद मकान में युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का शव बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। सदर थाने के एएसआई भंवर सिंह वाडिया ने बताया कि सोमवार देर शाम सोडावास से ग्रामीणों का कॉल आया कि एक बंद मकान से बदबू आ रही हैं। मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त लच्छाराम (40) पुत्र भगाराम सीरवी के रूप में हुई है। वह पाली के औद्योगिक थाना क्षेत्र निवासी एक फैक्ट्री में काम करता था। होली पर गांव आया था। दरवाजा बंद होने के बाद भी पीछे से घर में घुसा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया हैं कि संभवत ज्यादा शराब पीने के बाद पानी नहीं मिलने से युवक की मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि लच्छाराम अविववाहित था। पिछले कई सालों से पाली के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम कर रहा था और वही रहता था। सोडावास का मकान बंद पड़ा था। पुलिस ने बताया कि मृतक की बॉडी करीब तीन-चार दिन पुरानी थी। उसकी बॉडी में कीड़े पड़ गए थे। बदबू आने पर ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंच बॉडी को बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया।

Next Story