राजस्थान
Rajasthan: शादी के अगले दिन सातवीं मंजिल दुल्हन ने लगाई छलांग
Bharti Sahu 2
9 July 2024 10:49 AM IST

x
Rajasthan राजस्थान : राजस्थान के अजमेर में हर किसी को चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर शादी के अगले दिन दुल्हन सातवीं मंजिल से छलांग दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया कि मृतका दुल्हन की शिनाख्त कोमल शर्मा के रूप में हुई। वह जयपुर की रहने वाली थी
रविवार को अजमेर के ज्ञान विहार गोकुलधाम अपार्टमेंट निवासी रौनक शर्मा के साथ हुई थी। अगले दिन अपार्टमेंट में शादी के बाद ही रस्में चल रही थीं। इसी दौरान कोमल शर्मा कहने लगी कि उसका जी घबरा रहा है। घबराहट हो रही है। ऐसे में वह पति के साथ सातवीं मंजिल स्थित छत पर चली गई। छत पर जाने के बाद कोमल ने पति से कहा कि उसे बैठने के लिए कुर्सी लाकर दें। पति कुर्सी लाने चला गया। उधर, दुल्हन ने सातवीं मंजिल से छलांग दी। नीचे गिरते ही वह अचेत हो गई। पति व परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने दुल्हन कोमल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवाया और मायके वालों को सूचना दी।
TagsRajasthanशादीदुल्हनलगाईछलांग Rajasthanweddingbridejumped जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





