राजस्थान

Rajasthan: नहीं थम रहा आदमखोर तेंदुए का आतंक

Bharti Sahu 2
17 Oct 2024 6:35 AM IST
Rajasthan: नहीं थम रहा आदमखोर तेंदुए का आतंक
x
Rajasthan: राजस्थान के उदयपुर जिले में बुधवार को तेंदुए ने खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हमले में घायल एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पिछले कई दिनों से वन विभाग, पुलिस और सेना आदमखोर तेंदुए की तलाश में जुटी है। आदमखोर तेंदुए की तलाश वाले क्षेत्र के नजदीक ही यह घटना हुई। अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान मांगीबाई के रूप में हुई। पुलिस ने शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को तेंदुए ने खेत में काम कर रहीं केशीबाई और मांगीबाई पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। वन विभाग ने उदयपुर में आदमखोर तेंदुए को गोली मारने के आदेश दिए हैं।
Next Story