
x
Jalore जालोर । माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के निर्देशानुसार जिले में राजस्थान अध्यापक पात्रता (रीट) निर्धारित 26 परीक्षा केन्द्रों पर 27 व 28 फरवरी को आयोजित की जायेगी जिसमें कुल 14174 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा के नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा ने बताया कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन 27 फरवरी, गुरूवार को लेवल-। (कक्षा 1 से 5) प्रथम पारी (प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक) एवं लेवल-2 (कक्षा 6 से 8) द्वितीय पारी (दोपहर 3 बजे से सायं 5.30 बजे तक) तथा 28 फरवरी, शुक्रवार को लेवल-2 (कक्षा 6 से 8) तृतीय पारी (प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक) आयोजित की जायेगी। प्रथम पारी में 16 केन्द्रों पर 3399, द्वितीय पारी में 21 केन्द्रों पर 4839 व 28 फरवरी को 26 परीक्षा केन्द्रों पर 5936 परीक्षार्थी आवंटित किये गये हैं। जिले में जालोर शहर में 17 परीक्षा केन्द्र, आहोर शहर में 6 परीक्षा केन्द्र, मांण्डवला में 2 परीक्षा केन्द्र व गोदन में 1 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए जिला कलक्ट्रेट कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष 25 फरवरी से सुबह 6 बजे से 28 फरवरी को जिले से परीक्षा सामग्री रीट कार्यालय अजमेर पहुंचने तक संचालित रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 02973-222216 रहेगा। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी प्रधानाचार्य जबरसिंह देवड़ा रहेंगे।
रीट परीक्षा 2024 पहली बार फेस रिकॉग्नाइजेशन तकनीक का उपयोग
गोपनीयता के लिए कई स्तरों पर निगरानी, परीक्षा से एक घण्टा पहले बंद हो जाएगा केन्द्र का मुख्य द्वार परीक्षा
बोर्ड पहली बार परीक्षा में फेस रिकॉग्नाइजेंशन तकनीक का उपयोग करेगा। इसमें प्रवेश-पत्र में लगी फोटो का बार कोड के जरिए परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित अभ्यर्थी से मिलान किया जाएगा। उसके फिंगर प्रिंट भी लिए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी से निगरानी रखेगा। परीक्षा के दौरान केन्द्र लाइव देखे जा सकेंगे। परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश द्वार परीक्षा से एक घंटा पहले बंद हो जाएगा। अभ्यर्थी सादा कपड़ों, चप्पल या सैंडल में ही परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा केन्द्र पर किसी तरह की चेन या मैटल का आभूषण पहन कर आने की मनाही है।
परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों के लिये महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए है। इसके अनुसार परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में अपने साथ प्रवेश-पत्र, नीला अथवा काला पारदर्शी बॉल पॉईन्ट पेन, कोई एक मान्य फोटोयुक्त मूल आधार कार्ड पहचान-पत्र एवं इसके अनुपलब्ध होने पर ड्राइविंग लाईसेंस, निर्वाचन पहचान-पत्र आदि अन्य राजकीय फोटोयुक्त पहचान-पत्र मय स्वप्रमाणित फोटो प्रति लाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अन्य कोई सामग्री लाने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा केन्द्र पर मोबाईल, केलक्यूलेटर, ब्लूटुथ या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी आदि, किसी प्रकार का आभूषण, पर्स, हैण्डबैग, डायरी इत्यादि लाना निषेध है। परीक्षार्थी इस प्रकार की कोई सामग्री साथ लाता है तो उसे अपनी स्वयं की जिम्मेदारी पर परीक्षा केन्द्र के बाहर रखना होगा। परीक्षा केन्द्र पर इन वस्तुओं को रखने व सुरक्षा की कोई व्यवस्था एवं जिम्मेदारी नहीं होगी।
परीक्षार्थी का परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारम्भ होने के दो घण्टा पूर्व पहुँचना अपेक्षित है, ताकि पुलिस द्वारा फ्रिस्किंग आदि समय से की जा सके। परीक्षार्थी को परीक्षा समय से एक घंटा पूर्व केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य है। परीक्षार्थी को प्रथम पारी में प्रातः 9 बजे तथा द्वितीय पारी में अपरान्ह 2 बजे के पश्चात् परीक्षा केन्द्र में प्रवेशाज्ञा नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थी को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा समाप्ति से पूर्व परीक्षा कक्ष छोडने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षार्थी प्रवेश पत्र की कार्यालय प्रति पर वीक्षक के समक्ष हस्ताक्षर, स्वप्रमाणित पहचान पत्र की प्रति नत्थी कर वीक्षक को आवश्यक रूप से जमा कराएं। परीक्षार्थी को प्रश्न-पत्र ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र वीक्षक को सौपकर ही परीक्षा कक्ष से बाहर निकले। परीक्षार्थी ओ.एम.आर. की मूल प्रति वीक्षक को जमा कराकर केवल ओ.एम.आर. की अभ्यर्थी प्रति ही ले जा सकेंगे। परीक्षार्थी को शर्ट एवं टी-शर्ट, कुर्ता, कुर्ती बिना जेब वाली गर्म जर्सी, स्वेटर जिसमें बड़े बटन नहीं लगे हो आदि एवं पैरां में पतले सोल की चप्पल, सेंडल पहनना अनुमत होगा। वेशभूषा में किसी भी प्रकार के मेटल से बने चैन, बटन आदि का उपयोग अनुमत नहीं होगा।
परीक्षार्थी को अनुचित साधन का उपयोग करते पाये जाने पर विधि के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। प्रश्न पत्र हल करने के उपरांत अभ्यर्थी अनिवार्य रूप से ओ.एम.आर. आंसर शीट जाँच ले कि समस्त प्रश्नों के लिए एक विकल्प (गोला) भर दिया गया है। इसके लिए ही निर्धारित समय से 10 मिनिट का अतिरिक्त समय दिया गया है। नियमानुसार आवश्यकता वाले विशेष योग्यजन को इस परीक्षा में 50 मिनट का अतिरिक्त समय देय होगा। श्रतुलेखक हेतु परीक्षार्थी को दो दिवस पूर्व केन्द्राधीक्षक से सम्पर्क करना होगा। विस्तृत निर्देश हेतु
TagsRajasthan अध्यापक पात्रता(रीट) परीक्षा 2728 फरवरीRajasthan Teacher Eligibility (REET) Exam 2728 Februaryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





