राजस्थान

राजस्थान: कुछ बदमाशों ने एक युवक पर तेजाब फेंका, हालत गंभीर

Kajal Dubey
21 July 2022 11:34 PM IST
राजस्थान: कुछ बदमाशों ने एक युवक पर तेजाब फेंका, हालत गंभीर
x
पढ़े पूरी खबर
जयपुर। राजस्थान में सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में गुरुवार को सुबह करीब पांच बजे कुछ बदमाशों ने एक युवक पर तेजाब फेंक दिया। बदमाशों द्वारा तेजाब फेंके जाने के बाद युवक जोरजोर से चिल्लाने लगा और अपने घर की तरफ दौड़ा। युवक की आवाज सुनकर उसके स्वजन घर से बाहर आए और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
19 वर्षीय पीड़ित युवक विकास शर्मा सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है। तैयारी के तहत सुबह करीब पांच बजे वह साइकिल चला रहा था। इस बीच, कुछ बदमाशों ने उस पर तेजाब फेंक दिया। बदमाश तेजाब फेंकने के बाद मौके से फरार हो गए। अंधेरा होने के कारण बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी। पीड़ित युवक ने बस इतना ही बताया कि उसने दो बदमाशों को काले कपड़े पहने हुए देखा था। हालांकि इनकी संख्या तीन से चार बताई जा रही है।
घटना के बाद विकास को उसके स्वजन श्रीमाधोपुर के निजी अस्पताल में ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल भेज दिया। सवाई मान सिंह अस्पताल में विकास का उपचार कर रहे डा. माधव सिंह ने बताया कि उसकी पीठ 40 फीसद तक झुलसी है। शरीर के कुछ अन्य हिस्से भी झुलसे हैं। पुलिस उप अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों की चार टीमों का गठन किया गया है।
गौरतलब है कि अगस्त, 2021 में जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी 15 साल की साली पर एसिड अटैक कर दिया था। सवाई मान सिंह अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती पीड़िता के बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। करधनी पुलिस थाना अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली ती। वह अपने परिजनों के साथ पिछले चार साल से जयपुर के सरना डूंगरी इलाके में रहती थी। उसके माता-पिता एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। पीड़िता की बहन भी अपने पति संजय के साथ इसी इलाके में किराए पर रहती थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान संजय उसके पास आया और एसिड अटैक कर दिया।
Next Story