राजस्थान

Rajasthan: भाई को बचाने के लिए बहन ने लगाई जान की बाजी

Bharti Sahu 2
10 Aug 2024 7:03 AM IST
Rajasthan: भाई को बचाने के लिए बहन ने लगाई जान की बाजी
x
Rajasthan: रक्षाबंधन से सप्‍ताहभर पहले हर किसी को झकझोर देने वाला मामला सामने है। यहां के खिलिया नाडा में भाई को बचाने के लिए छोटी बहन ने जान की बाजी लगा दी। दोनों की मौत हो गई। खेड़ापा एसएचओ लाखाराम ने बताया कि गांव चटालिया निवासी प्रकाश (18) पुत्र भोलाराम नायक व उसकी चचेरी बहन बतू (13) पुत्री सोनाराम सुबह बकरियां चराने के लिए आए थे। रास्‍ते में वे खिलिया नाडा के पास रुक गए और प्रकाश नहाने के लिए नाडा के पानी में उतर गया। नहाने के दौरान पांव फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चल गया। पानी में डूबते देख वह मदद के लिए चिल्‍लाने लगा। इस दौरान पास में खड़ी चचेरी बहन बतू ने भाई को बचाने के लिए नाडा के पानी में छलांग लगा दी। पानी अधिक होने के कारण दोनों भाई-बहन डूब गए। आस-पास के लोगों को जब इस बात का पता चला तो वह आए और उनको निकालकर अस्‍पताल पहुंचाया, मगर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्‍टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
Next Story