राजस्थान
Rajasthan रोडवेज ने साबित की अपनी उत्कृष्टता, 3 विभिन्न श्रेणियों में मिले पुरस्कार
Tara Tandi
8 March 2025 5:45 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग, नई दिल्ली द्वारा विभिन्न 3 श्रेणियों में रनर अप पुरस्कार दिए गए। शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित हुए पुरस्कार समारोह में नेशनल पब्लिक बस ट्रांसपोर्ट अवार्ड श्रेणी में राजस्थान रोडवेज को रोड सेफ्टी, नॉन ट्रैफिक रिवेन्यू एवं एम्पलाई प्रोडक्टिविटी अवार्ड (ग्रामीण) श्रेणी में रनर अप का पुरस्कार दिया गया।
रोडवेज अध्यक्ष श्रीमती शुभ्रा सिंह ने राजस्थान रोडवेज को मिले इन पुरस्कारों को सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत और कार्य निष्ठा का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों, कर्मचारियों, चालकों, परिचालकों एवं आर्टिजंस के समन्वित प्रयासों से राजस्थान रोडवेज ने विभिन्न क्षेत्रों में उच्च मानदंड स्थापित कर ये पुरस्कार हासिल किए हैं। श्रीमती सिंह ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों बधाई और शुभकामनाएं दीं।
प्रबंध निदेशक श्री पुरुषोत्तम शर्मा ने समस्त निगम परिवार को इस शानदार उपलब्धि की बधाई देते हुए बताया कि नई दिल्ली में आयोजित समारोह में इन पुरस्कारों को निगम की ओर से कार्यकारी निदेशक प्रशासन श्री चांदमल वर्मा एवं कार्यकारी निदेशक अभियांत्रिकी श्री रवि सोनी ने ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान रोडवेज सड़क सुरक्षा, राजस्व अर्जन बढ़ाने और कार्मिकों की संतुष्टि के लिए और बेहतरीन प्रयास करता रहेगा।
TagsRajasthan रोडवेजसाबित उत्कृष्टता3 विभिन्न श्रेणियों पुरस्कारRajasthan RoadwaysProven Excellence3 Different Categories Awardsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





