राजस्थान

Rajasthan : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की रिजल्ट इस तारीख को होगा ऐलान

Ritisha Jaiswal
22 May 2022 3:29 PM GMT
Rajasthan : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की रिजल्ट इस तारीख को होगा ऐलान
x
राजस्थान बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 (RBSE Board exams 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है।

राजस्थान बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 (RBSE Board exams 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल राजस्थान बोर्ड द्वारा इन परीक्षा के रिजल्ट की तारीखों (RBSE Rajasthan board exam Result date 2022) का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान बोर्ड द्वारा इन परीक्षाओं के रिजल्ट की तारीखों का ऐलान कल यानि 23 मई 2022 को किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट (RBSE rajasthan 12th board result 2022 date) पहले जारी किया जाएगा और उसके बाद राजस्थान कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट (RBSE rajasthan 10th board result 2022 date) जारी किया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड10वीं परीक्षा 2022 का आयोजन 31 मार्च 2022 से 26 अप्रैल 2022 तक किया गया था। वहीं राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 का आयोजन 24 मार्च 2022 से 26 अप्रैल 2022 तक किया गया था। बोर्ड परीक्षा 6074 केंद्रों पर हुई थी और करीब 20 लाख परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए थे।
राजस्थान बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट rajresults .nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकेंगे। उम्मीदवार रिजल्ट जारी होते ही नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद RBSE 10th board result 2022 की लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद नए पेज पर अपना नाम और रोल नंबर डाले।
- उसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
उसके बाद इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
RBSE Rajasthan 10th Board Result 2022: राजस्थान कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
RBSE Rajasthan 12th Board Result 2022: राजस्थान कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद RBSE 12th board result 2022 की लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद नए पेज पर अपना नाम और रोल नंबर डाले।
- उसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- उसके बाद इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।


Next Story