राजस्थान

राजस्थान राज्यसभा चुनाव : तीन दिन शेष, कल आएंगे सुधांशु त्रिवेदी

Admin2
7 Jun 2022 7:57 AM GMT
राजस्थान राज्यसभा चुनाव : तीन दिन शेष, कल आएंगे सुधांशु त्रिवेदी
x
राज्यसभा चुनाव

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजस्थान में राज्यसभा चुनाव को लेकर तीन दिन शेष बचे हैं। भाजपा ने प्रशिक्षण के नाम पर जयपुर के जामडोली में विधायकों की बाड़ेबंदी कर दी है। बाड़ेबंदी की दूसरे दिन आज भाजपा विधायकों ने योग, ध्यान और व्यायाम किया। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने योग, ध्यान और व्यायाम किया। बाड़ेबंदी को नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने संबोधित किया। बाड़ेबंदी के दूसरे दिन की शुरुआत संघ की शाखा और योग शिविर से हुई। होटल देवी रतन में चल रहे इस कैंप में आज दिन भर विचार सत्र होंगे। वही मतदान का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

अभ्यास वर्ग में आज चार अलग-अलग विषयों पर सत्र होंगे। जिसे विभिन्न वक्ता संबोधित करेंगे। इन सत्रों में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और हमारी विकास यात्रा, हमारा विचार परिवार, हमारी कार्य पद्धति की विशेषताएं और भाजपा राज्य सरकारों की सुशासन कार्य नीतियां विषय पर होने वाले सत्रों पर विभिन्न वक्ता प्रकाश डालेंगे। आज शाम 6 बजे से लेकर 7 बजे के बीच भाजपा विधायकों को राज्यसभा में किस तरह मतदान किया जाता है। उसका भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने घनश्याम तिवाड़ी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि भाजपा निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा का समर्थन कर रही है।

सोर्स-राजस्थान daily

Next Story