![राजस्थान : बारिश ने बढ़ाई आफत, सड़कों पर दिखे जलसैलाब राजस्थान : बारिश ने बढ़ाई आफत, सड़कों पर दिखे जलसैलाब](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/19/1709068-006.webp)
x
representative
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजस्थान की राजधानी जयपुर और टोंक सहित अनेक शहरों बीते चौबीस घंटों में हुई मॉनसून पूर्व भारी बारिश ने कुछ जगहों पर राहत तो कुछ जगहों पर आफत पैदा कर दी है। टोंक शहर में हुई मूसलाधार बारिश के चलते सड़कों पर जलसैलाब की स्थिति उत्पन्न हो गई। बारिश के पानी का बहाव इतना ज्यादा था कि गलियों में खड़े वाहन पानी में बहते दिखे।
जयपुर सहित अनेक शहरों बीते चौबीस घंटों में मॉनसून पूर्व बारिश में भीगे हैं। राजधानी जयपुर में भी शनिवार को मॉनसून पूर्व की पहली बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अनेक इलाकों में बारिश का यह दौर अभी जारी रहने की उम्मीद है। राजधानी जयपुर के अनेक हिस्सों में शनिवार दोपहर और शाम को बारिश हुई।
#WATCH | Gushing water floods lanes as heavy rain hits Rajasthan's Tonk district. pic.twitter.com/DpL4SdNheg
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 18, 2022
![Admin2 Admin2](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Admin2
Next Story