राजस्थान

राजस्थान : 27 जून को जोधपुर में विरोध-प्रदर्शन

Admin2
18 Jun 2022 4:58 PM IST
राजस्थान : 27 जून को जोधपुर में विरोध-प्रदर्शन
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : सांसद बेनीवाल ने कहा कि 27 जून को जोधपुर से केंद्र के संविदा भर्ती के निर्णय के विरोध में बड़े आंदोलन की शुरुआत होगी। इसके बाद जयपुर कूच किया जाएगा। आंदोलन को चरणबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। बेनीवाल ने कहा कि अगर समय अग्निपथ योजाना में सुधार नहीं किया गया तो देश में गृह युद्ध जैसे हालात बन जाएंगे। बेनीवाल ने कहा कि आशंका है कि केंद्र सरकार अलग-अलग रेजीमेंट को तोड़ सकती है। मोदी सरकार को सेना की रेजिमेंट से प्यार नहीं दिखता है। मुझ पर देश के अलग-अलग हिस्सों से युवाओं का दबाव आ रहा है।

सड़क पर निकलने के लिए युवाओं का दबाव है। लेकिन हिंसा का रास्ता अपनाना कोई विकल्प नहीं है।
सोर्स-hindustan
Next Story