राजस्थान

राजस्थान : गहोलत के मंत्री रमेश मीना का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूसे

Manish Sahu
1 Sep 2023 4:26 PM GMT
राजस्थान : गहोलत के मंत्री रमेश मीना का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूसे
x
राजस्थान: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत के मंत्रियों का विरोध शुरू हो गया है। करौली जिले के सपोटरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री रमेश मीना का विरोध किया है। कांग्रेस से जुड़ी हुक्म बाई मीना ने पंचायती राज मंत्री रमेश मीना के इशारे पर पुलिस उनके कार्यकर्तांओं की पिटाई कर रही है। यह सहन नहीं किया जाएगा। कहा- मैं महिला हूं जिस दिन डंडा उठा लिया तो भागता फिरेगा मंत्री। बता दें रमेश मीना सपोटरा से ही चुनाव जीतकर मंत्री बने हैं। इस बार उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सामना करन पड़ रहा है।
माना जा रहा है कि इस बार भी पंचायती राज मंत्री रमेश मीना सपोटरा से ही चुनाव लड़ेंगे। आज कांग्रेस जिला पर्यवेक्षक व राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और बीज निगम के अध्यक्ष धीरज गुर्जर पहुंचे थे। उनके दौरे के दौरान सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ता ही आपस में भिड़ गए. कार्यकर्ताओं ने रमेश मीना को निशाने पर ले लिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पर्यवेक्षकों के सामने ही कांग्रेस कार्यकर्ताओ में जमकर लात-घूसे चलने शुरू हो गए। हालांकि, बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों में बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
टिकट की दावेदार हुक्म बाई मीना ने मंत्री रमेश मीना पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया। हुक्म बाई ने कहा कि यह गुंडागर्दी ज्यादा दिन नहीं चलेगी। बाद में एएसपी सुरेश जैफ ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। प्रोटोकाल में लगी पुलिस मंत्री को छोड़कर बीच बचाव में लगी रही। हालांकि, कांग्रेस के दोनों ही पर्यवेक्ष कार्यकर्ताओं से वन टू वन संवाद करते हुए दिखाई दिए। कार्यकर्ताओं की लात-घूसों की अनदेखी करते रहे।
Next Story