राजस्थान

राजस्थान : पायलट के भाषण पर प्रियंका गांधी ने खूब बजाई तालियां, पढ़े पूरी खबर

Admin2
19 Jun 2022 9:40 AM GMT
राजस्थान : पायलट के भाषण पर प्रियंका गांधी ने खूब बजाई तालियां, पढ़े पूरी खबर
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीए सचिन पायलट आज दिल्ली में जंतर-मंतर पर युवाओं के समर्थन में आयोजित कांग्रेस पार्टी के सत्याग्रह में शामिल हुए। इस मौके पर सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस संघर्ष में देश के युवाओं के साथ खड़ी है। पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अग्निपथ योजना का विरोध करेगी। यह योजना देशहित में बिलकुल भी नहीं है। योजना के माध्यम से युवाओं के हितों को कुचला जा रहा है। देश का युवा आक्रोशित है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देगी। सचिन पायलट के भाषण पर प्रियंका गांधी ने खूब तालियां बजाई।

सचिन पायलट कांग्रेस के सत्याग्रह में शामिल होने के लिए आज दिल्ली में है। राजस्थान कांग्रेस कमेटी ने आज अग्निपथ योजना के विरोध में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोर्स-hindustan
Next Story