राजस्थान

लॉ स्टूडेंट्स के लिए राजस्थान पुलिस में इंटर्नशिप का अवसर

Admindelhi1
30 Oct 2026 4:23 PM IST
लॉ स्टूडेंट्स के लिए राजस्थान पुलिस में इंटर्नशिप का अवसर
x
राजस्थान पुलिस के साथ इंटर्नशिप कर सकेंगे विधि के छात्र

जयपुर: राजस्थान पुलिस मुख्यालय की अपराध शाखा की ओर से विधि के विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए अवैतनिक इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 11 दिसंबर 2026 तक राजकोप सिटीजन ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। कार्यक्रम 1 जनवरी 2027 से शुरू होगा।

अपराध शाखा के उप महानिरीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि आयोजित इस कार्यक्रम के तहत विधि स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर अध्ययनरत छात्र-छात्राएं और शोधार्थी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को पुलिस मुख्यालय की ओर से निर्धारित पात्रता और शर्तों को पूरा करना होगा।

अपराध शाखा के उप महानिरीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि इंटर्नशिप के लिए आवेदन राजकॉप सिटीजन ऐप के माध्यम से किए जाएंगे। कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को विज्ञप्ति में दिए गए दिशा-निर्देशों और पात्रता संबंधी शर्तों का अवलोकन करने की सलाह दी गई है।

अपराध शाखा की ओर से विभिन्न विधि शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर पात्र विद्यार्थियों और शोधार्थियों को कार्यक्रम की जानकारी देने तथा आवेदन के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया है। इनमें राजस्थान लॉ यूनिवर्सिटी फाइव ईयर कॉलेज जयपुर, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर, सुबोध लॉ महाविद्यालय, जयपुर; वनस्थली विद्यापीठ, निवाई, एमिटी यूनिवर्सिटी, जयपुर; सेंट विल्फ्रेड कॉलेज ऑफ लॉ, जयपुर, कनोडिया स्कूल ऑफ लॉ फॉर वीमेन, जयपुर,मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर और सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे सहित अन्य संस्थान शामिल हैं।

Next Story