राजस्थान
Rajasthan: SMS स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई
Tara Tandi
8 May 2025 4:00 PM IST

x
Jaipur जयपुर: राजधानी जयपुर के एसएमएस स्टेडियम को गुरुवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह धमकी राजस्थान क्रीड़ा परिषद को एक ई-मेल के जरिए मिली, जिसमें लिखा था, ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने के बाद अब एसएमएस स्टेडियम को बम से उड़ाया जाएगा।
क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष नीरज के पवन ने बताया कि यह मेल सुबह 9:13 बजे प्राप्त हुआ था। कर्मचारियों द्वारा मेल खोले जाने के बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद पुलिस, क्यूआरटी, बम निरोधक दस्ते सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे स्टेडियम को खाली करवा दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्टेडियम और उसके आसपास के इलाकों की गहन तलाशी ली जा रही है। लेकिन अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप और डीसीपी साउथ दिगंत आनंद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। स्टेडियम को पूरी तरह सील कर दिया गया है और साइबर टीम को मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए अलर्ट किया गया है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में जयपुर में कई बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, तीन अप्रैल को जयपुर जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। 20 फरवरी को एसएमएस मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। चार अक्तूबर को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत देश के 100 से ज्यादा एयरपोर्ट को मेल भेजकर धमकाया गया था।
TagsRajasthan SMS स्टेडियमबम उड़ाने धमकीपुलिस सुरक्षा बढ़ाईRajasthan SMS Stadiumbomb threatpolice security increasedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





