राजस्थान
राजस्थान पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 67 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी
Ritisha Jaiswal
27 Feb 2022 10:16 PM IST

x
राजस्थान पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 67 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. पु
राजस्थान पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 67 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. पुलिस कॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल ड्राइवर, कॉन्स्टेबल बैंड समेत पुलिस दूर संचार में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
स्पोर्ट्स कोटे के तहत 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर सिलेक्शन स्पोर्ट्स ट्रायल और मेडिकल वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. अभ्यर्थी 28 फरवरी 2022 तक राजस्थान पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्पोर्ट्स ट्रायल, फिजिकल मेजरमेंट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर अभ्यर्थियों का सिलेक्शन किया जाएगा. जनरल, OBC और MBC वर्ग के अभ्यर्थी 500 रुपये की एप्लीकेशन फीस देकर अप्लाई कर सकते हैं. EWS, OBC (NCL) वर्ग के अभ्यर्थी 400 रुपये एप्लीकेशन फीस देकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
राजस्थान पुलिस में भर्ती के योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी recruitment2.rajasthan.gov.in पर जा कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
Next Story





