राजस्थान

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती अपडेट, कब आएंगे एडमिट कार्ड ?

Admin2
6 May 2022 7:03 AM GMT
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती अपडेट, कब आएंगे एडमिट कार्ड ?
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 4000 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 10 मई 2022 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। राजस्थान पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के महानिरीक्षक की तरफ से 2 मई को जारी नोटिस के अनुसार उम्मीदवार को आधिकारिक पोर्टल, recruitment2.rajasthan.gov.in से अपना राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकेंगे।

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 13 मई से 16 मई 2022 तक किए जाने की घोषणा महानिदेशक कार्यालय द्वारा की गई है। परीक्षा निर्धारित तारीखों पर दो-दो पालियों में राज्य के 32 जिलों में निर्धारित 470 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। हालांकि, किस उम्मीदवार को कौन सी परीक्षा तारीख और सेशन आवंटित किया गया है, इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर लिंक को मंगलवार, 3 मई 2022 को ही एक्टिव कर दिया गया है।
Next Story