
x
Rajasthan राजस्थान : राजस्थान के पुलिस महकमे के मुखिया आज बदलेंगे। मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी डॉ. रवि प्रकाश महरड़ा आज रिटायर होने जा रहे हैं। उनकी फेयरवेल पार्टी राजस्थान पुलिस अकादमी में रखी गई है।
इसमें उनके सम्मान में परेड आयोजित होगी। गौरतलब है कि पूर्व डीजीपी उत्कल संजन साहू को सरकार ने रिटायरमेंट से पहले ही आरपीएससी का चेयरमैन नियुक्त कर दिया था। इसके चलते उनका चार्ज वरिष्ठ होने के नाते एसीबी के डीजी डॉ. रवि प्रकाश महरड़ा को दिया गया था। राजस्थान में एक जुलाई से पहले नए डीजीपी चार्ज संभालेंगे। राज्य सरकार ने वरिष्ठता के आधार पर तीन नामों का पैनल तैयार कर यूपीएससी को मंजूरी के लिए भेजा था।
यूपीएससी ने इसे फाइनल कर राज्य सरकार को वापस भेज दिया। वहीं यूपीएससी ने जिन तीन नामों के पैनल को मंजूरी दी है, उनमें आईपीएस राजीव शर्मा, राजेश निर्वाण और संजय अग्रवाल के नाम शामिल हैं। इनमें राजीव शर्मा (1990 बैच) राजस्थान कैडर के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बीपीआरडी में डीजी हैं। राजेश निर्वाण (1992 बैच) इंटेलिजेंस महकमें में काम का अनुभव रखते हैं और वर्तमान में राष्ट्रीय विमानपत्तन सुरक्षा बल में डीजी (दिल्ली) हैं।
वहीं संजय अग्रवाल (1992 बैच) वर्तमान में राजस्थान के इंटेलिजेंस डीजी हैं। इधर राजस्थान सरकार ने एक आदेश जारी कर आईपीएस अशोक राठौड़ और मालिनी अग्रवाल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) से पुलिस महानिदेशक (डीजी) पद पर पदोन्नत किया है। प्रदेश में इस साल चार वरिष्ठ पुलिस अफसर पुलिस महानिदेशक (डीजी) बनेंगे। चार माह में पुलिस महानिदेशक (डीजी) रैंक के दो अफसर रिटायर होंगे।
होमगार्ड के पुलिस महानिदेशक (डीजी) राजेश निर्वाण के केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से एक और सीट खाली हो गई है। इस तरह पद तीन खाली हैं। सरकार ने 1994 बैच के अशोक कुमार राठौड़ और मालिनी अग्रवाल को इस पद पर प्रमोशन दिया है।
Tagsमुखियाडीजीपीरवि प्रकाशरिटायरheadDGPRavi Prakashretiredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





